Friday, 22 December 2017

19 Haldi Doodh Ke Fayde in Hindi Haldi Wala Doodh – हल्दी और दूध के फायदे

  • हल्‍दी और दूध पीने के फायदे :
  • हल्‍दी वाला दूध बनाने की विधि- 1/4 चम्मच हल्दी चूर्ण लें. दूध के साथ हल्दी के चूर्ण को 15 मिनट तक उबालें. फिर दूध को थोड़ा ठंडा करके पियें.
  • हल्दी वाला दूध पीने से एक्ज़ीमा में फायदा पहुँचता है.
  • हल्दी वाला दूध पीने से चर्बी कम करने में मदद मिलती है. और चर्बी कम होने से वजन कम होता है.
  • मुलायम और चमकती त्वचा के लिये आप ठन्डे दूध में हल्दी मिलाकर नहा सकते हैं.

  • चमकदार त्वचा पाने के लिये हल्दी वाला दूध पियें.
  • अगर आपके शरीर में लाल-लाल चकते हो गए हों, तो रूइ के टुकड़े को हल्दी वाले दूध में भिंगा लें,
    फिर उसे चकते वाले हिस्से पर 15-20 मिनट तक लगाएँ, इससे चकते कम होंगें.
  • हल्दी वाला दूध पीने से पीरियड का दर्द कम होता है.
  • हल्दी और दूध पीने से प्रसव होने में आसानी होती है. प्रसव के बाद माँ के स्तनों में दूध पर्याप्त मात्रा में
    रहता है और अंडाशय के तेजी से सिकुड़ने में मदद मिलती है.
  • दूध में कैल्शियम पाया जाता है और हल्दी में एंटीऑक्सीडेट्स, इसलिए हल्‍दी और दूध पीने से हड्डियाँ
    मजबूत होती है.
  • यह शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है.
  • हल्दी और दूध पीने से आँत स्वास्थ्य रहता है और यह पेट के अंदरूनी चोटों को ठीक कर देता है.
    इससे पाचन बेहतर होता है तथा अल्सर, डायरिया, अपच नहीं होता है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home